मुंबई. थलापति विजय की ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पैन इंडिया लेवेल रिलीज होने वाली इस फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और प्रकाश राज समेत कई कलाकार हैं. फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज होनी
थी, लेकिन विवादों के चलते इसे रिलीज होने में लगभग 7 महीने लग गए. यह थलापति विजय की आखिरी फिल्म है. फिल्म को लेकर पहले से ही लोगों के बीच एक्साइमेंट है. इसका असर भी दिखने लगा है. ‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसके टिकट 2600 रुपए तक में बिक रहे हैं.
थलापति विजय का स्टारडम सिर्फ तमिल फैंस तक नहीं फैला, बल्कि तेलुगू और कन्नड़ ऑडियंस के बीच भी उनका जबरदस्त क्रेज है. यही वजह है कि तमिलनाडु के सिनेमाघरों से महंगे टिकट कर्नाटक में बिक रहे हैं. बेंगलुरु में एक पीवीआर सिनेमा के रिक्लाइनर की टिकट 2600 रुपए तक है. कई प्रीमियम शो के टिकट पहले ही बिक चुके हैं क्योंकि फैंस ने थलापति की आखिरी फिल्म को बड़े पर्दे पर एन्जॉय करना चाहते हैं.
थलापति विजय के बेटे जेसन करने जा रहे डेब्यू, बताया क्यों ठुकराया था एक्टिंग का ऑफर, 20 साल में मिली थी पहली फिल्म
हालांकि, तमिलनाडु में न ‘जन नायकन’ की ओपनिंग डे की टिकटें 183 से शुरू हो रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, चेन्नई में पहले दिन के टिकट 183 रुपये से 190 रुपये के बीच हैं. कोच्चि में मैक्सिम कीमत 700 रुपये, हैदराबाद में 708 रुपये, दिल्ली में 900 रुपये और मुंबई में 1020 रुपये है.
डिमांड के हिसाब से तय होते हैं टिकट के प्राइस
इस तरह थलापति विजय की ‘जन नायकन’ की देखने के लिए बेंगलुरु भारत का सबसे महंगा शहर बन गया है. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र का कहना है कि टिकट प्राइस डिमांड से तय होती है. कीमतें मनमाने फैसले के बजाय मार्केट की डिमांड को दिखाती हैं. सूत्र ने कहा, “फिल्म की कीमत ही उसकी हाइप तय करती है. पहले भी कई बड़ी फिल्मों के साथ ऐसा ही हुआ है और हाल ही में भी ऐसा ही देखा गया है.
तमिलनाडु में सरकार ने फिक्स किए हैं थिएटर्स के टिकट प्राइस
सूत्र ने कहा कि फिल्म निर्माता, डिस्ट्रीब्यूटर और थिएटर मालिक मिलकर टिकट की कीमत तय करते हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कि शहर के दर्शक कैसे हैं. बेंगलुरु में ऐसी मांग है, और ऐसी कीमतें रखना सही है.” सूत्र का कहना है कि चेन्नई में कम कीमतें मुख्य रूप से राज्य सरकार द्वारा सिनेमा टिकट की कीमतों पर लगाई गई सीमा (कैप) का नतीजा हैं. हालांकि, कई थिएटरों में टिकट 3000 रुपए तक में ब्लैक में बेचे जाते हैं.














