मुंबई. नीतेश तिवारी की मच अवेटेड ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा. हालांकि, कुछ खास लोगों के लिए पहले ही ट्रेलर की स्क्रीनिंग रखी गई. दिल्ली और मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए कई फिल्ममेकर्स
और इंडस्ट्री के लोगों ने फिल्म के स्केल, विज़ुअल इफेक्ट्स और परफॉर्मेंस की तारीफ़ की है और इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक ‘लैंडमार्क पल’ बताया है. फिल्ममेकर एटली के बाद ‘पठान’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी ‘रामायण’ के ट्रेलर का रिव्यू किया है. ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ‘रामायण’ के ट्रेलर के बारे में बताया.
सिद्धार्थ आनंद ने ‘रामायण’ का रिव्यू एक्स पर शेयर करते हुए बताया रि ट्रेलर एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव है जो उम्मीदों से कहीं बेहतर है. उन्होंने लिखा, “रामायण ट्रेलर! दुनिया भर की उम्मीदें रखें, और आप निराश नहीं होंगे! हां, यह भव्य है, यह शानदार है! और इसका दिल बिल्कुल सही जगह पर है! इसे पूरी तरह से महसूस करने के लिए दो बार देखा. फिर भी और देखने का मन किया. दिवाली का इंतज़ार नहीं कर सकता!”
सिद्धार्थ आनंद का ‘रामायण’ पर एक्स का पोस्ट.
वहीं, तरण आदर्श ने एक्स पर लिखा, “रामायण का ट्रेलर 3डी में देखा और इसे बयां करने के लिए बस एक ही शब्द है: शानदार. 4 मिनट का यह ट्रेलर – जिसे प्रथम संकल्प कहा गया है – आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देता है… इसका प्रेजेंटेशन, स्केल, विज़ुअल्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर वाकई में अद्भुत हैं… ‘रामायण’ हर तरह से एक ग्लोबल सिनेमैटिक अनुभव जैसा लगता है.
Ramayana Trailer Review: एटली ने किया ‘रामायण’ का फर्स्ट रिव्यू, नीतेश तिवारी से हुए इम्प्रेस, की यश-रणबीर की तारीफ
तरण आदर्श ने की यश और रणबीर कपूर की तारीफ
तरण आदर्श ने आगे लिखा, “कास्टिंग एकदम सही लगती है… भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर दिव्यता, शालीनता और ताकत दिखाते हैं… रावण के रोल में यश वाकई में अद्भुत हैं… मैं और ज़्यादा नहीं बताऊंगा – यहां कोई स्पॉइलर नहीं है… 24 जुलाई 2026 को ट्रेलर के आधिकारिक तौर पर रिलीज़ होने का इंतज़ार करें. दूरदर्शी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नीतेश तिवारी ने यह पक्का किया है कि हर फ्रेम में जुनून, सटीकता और बेहतरीन कारीगरी दिखे.
‘रामायण’ की रिलीज डेट और इसकी कास्ट
बता दें, ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा.‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को सबके लिए रिलीज़ होगा. ट्रेलर को अब तक सिर्फ मीडिया और फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को ही दिखाया गया है.’रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, यश रावण के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में, आदिनाथ कोठारे भरत के रोल में, नीतीश शर्मा शत्रुघ्न के रोल में, कुणाल कपूर भगवान इंद्र के रोल में, शोभना कैकेसी के रोल में, चेतन हंसराज सुमाली के रोल में, अनुपम खेर जटायु के रोल में, काजल अग्रवाल रानी मंदोदरी के रोल में, फैसल मलिक कुंभकर्ण के रोल में, मुकेश तिवारी अगस्त्य मुनि के रोल में और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में नज़र आएंगी.














