मुंबई. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर अपनी फीलिंग्स को बयां करते हैं. कई बार ऐसे पोस्ट करते हैं कि लोग उसे डिकोड करने में लगे रहते हैं. अमिताभ के क्रिप्टिक पोस्ट को किसी घटना या इवेंट्स
से जोड़ते हैं. अमिताभ ने देर रात एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने तो उनके जमीर पर भी सवाल उठा दिया. अमिताभ ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “T 5806- खेल समाप्त हो गया! पर काम चल रहा है.”
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया,”आपके ज़मीर का खमीर बन गया है. अब आपसे कोई उम्मीद करना बेईमानी है.” एक यूजर ने लिखा,”जमीर मर चुका है, बस जान बाकी है.” एक और यूजर ने लिखा, “आप मरे हुए जिंदा इंसान हो आप अंदर से मर चुके हों.” एक अन्य यूजर ने लिखा,”हमे शर्म आती है जो हमने आपको स्टार बनाया.”
FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की हार के बाद अमिताभ बच्चन ने मेसी के नाम लिखा पोस्ट, ‘हर चैंपियन का दिन आता है
अमिताभ बच्चन का एक्स पोस्ट.
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए सीखने, आत्मचिंतन और जीवन में गलतियों को स्वीकार करने के महत्व पर बात की. अपने ब्लॉग में उन्होंने कहा कि हर दिन एक नई सीख लेकर आता है और व्यक्ति को हमेशा नई चीजों को सीखने और खुद को बेहतर समझने के लिए तैयार रहना चाहिए.
अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर रिएक्शन.
हर दिन कुछ नया सीखने पर फोकस करते हैं अमिताभ बच्चन
ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, “हर दिन हमें कुछ नया सिखाता है. हर दिन नई सीख और नए अनुभव लेकर आता है. हर दिन उन नए मौकों के लिए खास होता है, जो हमें बदलाव को अपनाने और आगे बढ़ने का अवसर देते हैं. सीखना सबसे बड़ी ताकत है. जो बातें हमें पहले नहीं पता थीं और जिन्हें केवल विशेषज्ञ जानते थे, उन्हें भी हमें सीखने की कोशिश करनी चाहिए. जिन लोगों के पास ज्ञान और अनुभव है, उनसे सीखते रहना ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है.”
अमिताभ बच्चन ने खुद समझने पर दिया जोर
अमिताभ बच्चन ने कहा कि खुद को समझने से बढ़कर कुछ नहीं होता. उन्होंने लिखा, “आखिरकार सबसे ज्यादा मायने आपकी अपनी समझ, आपकी सोच और आपका अपना अनुभव रखता है. विशेषज्ञ भी गलतियां कर सकते हैं, फिर उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं लेकिन जब आप अपने विवेक और अनुभव के आधार पर फैसला लेते हैं तो आपको अपने फैसलों पर बेहतर पकड़ होती है. अगर कोई गलती होती भी है, तो कम से कम यह संतोष रहता है कि वह आपकी अपनी गलती थी.”














