रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायणम्' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिसे 4000 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है. फिल्म को लेकर हो रहे इवेंट्स
और उनकी झलक फैंस को एक्साइटेड कर रही है और उनकी उम्मीदों को और बढ़ा रही हैं. इसी बीच हाल में मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा, जहां फिल्म की स्टारकास्ट और टीम मौजूद थे. इसी बीच साउथ सुपरस्टार यश ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की जमकर तारीफ की.
यश ने की तारीफ
इवेंट में यश ने रकुल के 'सूर्पणखा' किरदार पर कहा, 'सूर्पणखा के तौर पर, जिस तरह से उन्होंने उस रोल को निभाया है...' इस तारीफ ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है और सभी उनके किरदार को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हो जाए है. सूर्पणखा को इस कहानी का सबसे मजबूत किरदार माना जाता है और रामायण में रकुल के रोल में गहराई, यकीन, तेजी और खूबसूरती को बहुत बारीकी और इमोशनल रूप से पेश किया गया है. उनकी खूबसूरती और प्रेजेंस इस किरदार के लिए बिल्कुल सही चॉइस हैं.
जब से रकुल प्रीत सिंह की 'सूर्पणखा' के किरदार के लिए कास्टिंग हुई, तो सभी उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब हो गए हैं. उनकी शाही प्रेजेंस और मैग्नेटिक ऑरा उन्हें सबसे अलग और खास बनाती है. यश की तारीफों के बीच फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: 22 साल की उम्र में खड़ा किया करोड़ों का घर, अंदर से ऐसा दिखता है 'लॉक अप 2' फेम रियाज अली का आशियाना
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज होगा, वहीं दूसरा दिवाली 2027 को आएगा. फिल्म में रणबीर कपूर 'राम', साई पल्लवी 'सीता', यश 'रावण', सनी देओल 'हनुमान', अरुण गोविल 'दशरथ', रकुल प्रीत सिंह 'सूर्पणखा', रवि दुबे 'लक्ष्मण', लारा दत्ता 'कैकयी' और काजल अग्रवाल 'मंदोदरी' के किरदार में नजर आने वाली हैं. इतनी बड़ी बजट के साथ फिल्म की टीम इसे पूरी तरह से भव्य और शाही अंदाज में पेश करेगी, जो दर्शकों के लिए शानदार अनुभव हो सकता हैं.
ये भी पढ़ें: 'अच्छी फिल्मों को नजरअंदाज किया...', 'मंजुम्मेल बॉयज' को नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर चंदू सलीम कुमार का छलका दर्द














