दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रोटेस्ट जारी है. आज, 20जुलाई को सीजेपी संसद तक मार्च भी करेगी. वहीं सीजेपी के प्रोटेस्ट को बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स
का सपोर्ट मिल रहा है. बीते दिन शबाना आजमी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट एग्जाम में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने पहुंचीं. उन्होंने अनशन पर बैठे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर अभिजीत दिपके से मुलाकात की और प्रभावित छात्रों के लिए जवाबदेही और न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों से बातचीत भी की. इस दौरान शबाना आजमी अनशन कर रही एक स्टूडेंस को दुलारते हुए नजर आईं. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
शबाना आजमी ने नीट प्रदर्शनकारियों को दिया अपना सपोर्ट
शबाना आजमी ने नीट एग्जाम में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट का सपोर्ट करते हुए बीते दिन दिल्ली के जंतर-मंतर का दौरा किया. वायरल हो रहे वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री दिपके और दूसरे प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस प्रदर्शन में शामिल लोगों के साथ समय बिताती और एक्टिविस्ट से हाथ मिलाती नजर आईं. शबाना आजमी ने इस दौरान सोनम वांगचुक की कोशिशों की भी तारीफ की और साथ ही उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जताई.
शबाना आजमी ने अनशन पर बैठी नेहा के चूमे हाथ
वायरल हो रही एक और वीडियो में शबाना आजमी सोनम वांगचुक संग भूख हड़ताल पर 20 दिनों से बैठी एआईएसए की नेहा बोरा संग मुलाकात करती दिख रह हैं. इस दौरान दिग्गज अभिनेत्री नेहा के हाथों पर किस करते हुए और फिर अपनी दोनों आंखों पर लगाते हुए नजर आती हैं. इस दौरान शबाना नेहा पर काफी प्यार लुटाती नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:-Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
प्रकाश राज ने भी की अनशन पर बैठे स्टूडेंट्स से मुलाकात
वहीं प्रकाश राज भी रविवार को जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे स्टूडेंट्स को सपोर्ट करने पहुंचे थे. उन्होंने इसकी वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है. वीडियो में प्रकाश राज स्टूडेंस्ट के बीच बैठे खुश नजर आ रहे हैं. वे वीडियो में अपने फोन के कैमरे से जंतर मंतर पर हाथों में तिरंगा लिए प्रोटेस्ट करते छात्रों की भीड़ दिखाते हुए भी नजर आ रहे हैं. इसके बाद प्रकाश राज कहते नजर आते हैं देश के सभी यंगस्टर्स कुछ सवाल उठा रहे हैं.
Youth of our country are #justasking pic.twitter.com/jzHWfHwke9
— Prakash Raj (@prakashraaj) July 19, 2026
तमाम सेलेब्स ने दिया है सीजेपी प्रदर्शनकारियों को सपोर्ट
बता दें कि शबाना आजमी और प्रकाश राज ही नहीं बीटाउन के कई सेलेब्स ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों को अपना सपोर्ट दिया है. बीते दिन पूनम पांडे भी जंतर मंतर पहुंची थीं. वहीं स्वरा भास्कर भी प्रदर्शनकारियों के सपोर्ट में आगे आई थीं.
ये भी पढ़ें:-The Odyssey Box Office Day 3: 'द ओडिसी' ने संडे को मचा दिया तहलका, तीसरे दिन 60 करोड के हुई पार, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड














