भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह NEET पेपर लीक मामले पर प्रतिक्रिया देते
हुए गलती से NEET अखबार लीक कह देते हैं. इस जुबानी चूक के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके वीडियो को साझा कर टिप्पणी और व्यंग्य कर रहे हैं.
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं. जंतर-मंतर पर विभिन्न छात्र संगठनों और आंदोलनकारियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को संसद मार्च भी निकाला गया था. सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर सरकार और व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं.
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
NEET पेपर लीक की जगह बोले- NEET अखबार लीक
संसद सत्र के बाद मीडिया से बातचीत में बीजेपी सांसद रवि किशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर प्रतिक्रिया मांगी गई. उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और भविष्य में कोई भी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे. इसी दौरान बोलते-बोलते उन्होंने "NEET पेपर लीक" की जगह "NEET अखबार लीक" कह दिया.
#WATCH दिल्ली: NDA संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' पर भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने कहा, "जो 13 अपराधी(NEET पेपर लीक मामला) पकड़े गए हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। आने वाले समय में कोई भी भारत में बच्चों के भविष्य के साथ खेलने की जुर्रत न करे..." pic.twitter.com/c8r3UNnniG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
>
जुबानी चूक को लेकर मीम्स की आई बाढ़
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी इस जुबानी चूक को लेकर मीम्स और टिप्पणियां की हैं. हालांकि, यह स्पष्ट है कि उनका संदर्भ NEET पेपर लीक मामले से ही था और इसे बोलने में हुई एक त्रुटि माना जा रहा है.
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने संबोधन के दौरान कहा कि NEET पेपर लीक मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती














