फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल आज रात 12:30 बजे से अर्जेंटीना और स्पेन के बीच है. लियोनेल मेसी की कप्तानी में टीम लगातार दूसरा खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगी.
इतिहास में सिर्फ ब्राजील और इटली लगातार 2 संस्करण जीत पाई है. अर्जेंटीना 3 बार चैंपियन रह चुकी है जबकि स्पेन ने 2010 में अपना एकमात्र फीफा विश्व कप खिताब जीता था. उसके संस्करण के आलावा ये टीम कभी फाइनल में भी नहीं पहुंची है. अब आज चैंपियन का फैसला हो जाएगा. चलिए आपको बताते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में चैंपियन बनने पर इनामी राशि कितनी है? हारने वाली टीम को क्या मिलेगा और और अन्य टीमों को कितनी धनराशि मिलेगी.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक है, इस बार पहली बार 48 टीमों ने हिस्सा लिया. 3 देशों ने मिलकर (अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको) मेजबानी की और इनामी राशि के तौर पर भी ये ऐतिहासिक है. इस बार कुल इनामी राशि 871 मिलियन डॉलर की है, जो पिछले संस्करण की तुलना में 65% अधिक है. चैंपियन टीम से पहले आपको सेमीफाइनलिस्ट हारने वाली दोनों टीमों की इनामी राशि बताते हैं, जो 500 करोड़ रुपये से अधिक है.
इंग्लैंड और फ्रांस को कितने करोड़ रुपये मिले
फीफा विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस और दूसरे में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराया था. हारने वाली दोनों टीमों के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला हुआ. इसमें इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. इस पोजीशन पर आने के लिए उन्हें 29 मिलियन डॉलर मिले, जो भारतीय मुद्रा में करीब 279 करोड़ रुपये हैं. चौथे स्थान पर रही फ्रांस को 27 मिलियन डॉलर (करीब 259 करोड़ रुपये) मिले.
यह भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को कितने करोड़ रुपये मिलेंगे?
स्पेन या अर्जेंटीना, जो टीम फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीतेगी उसे इनामी राशि के रूप में 50 मिलियन डॉलर मिलेंगे. भारतीय मुद्रा में देखें तो ये करीब 481 करोड़ रुपये है. फाइनल हारने यानी उपविजेता टीम को इनामी राशि के रूप में 33 मिलियन डॉलर यानी करि 318 करोड़ रुपये मिलेंगे. यानी खिताब जीतने टीम को वाली उपविजेता टीम से 163 करोड़ रुपये ज्यादा मिलेंगे. हालांकि हर टीम को प्राइज मनी मिलेगी. देखें किसको कितने करोड़ रुपये मिलेंगे.
यह भी पढ़ें- एक मैच में 10 गोल... France vs England मुकाबले में बना इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में 44 सालों बाद हुआ ऐसा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 प्राइज मनी लिस्ट
चैंपियन- 481 करोड़ रुपये
रनर-अप- 318 करोड़ रुपये
तीसरा स्थान (इंग्लैंड)- 279 करोड़ रुपये
चौथा स्थान (फ्रांस)- 259 करोड़ रुपये
क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली टीम- 183 करोड़ रुपये
प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली टीम- 144 करोड़ रुपये
राउंड ऑफ 32 तक पहुंचने वाली टीम- 106 करोड़ रुपये
ग्रुप स्टेज से बाहर हुई टीम- 87 करोड़ रुपये.











