बॉलीवुड में भी सफलता हासिल करने वाली काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड की तुलना में साउथ में ज्यादा काम किया है और अब उन्होंने हिंदी सिनेमा से ज्यादा साउथ सिनेमा को
चुनने या साउथ में ज्यादा काम करने की एक बड़ी वजह का खुलासा किया है. समय के पाबंद होने के मामले में उन्होंने साउथ सिनेमा को बॉलीवुड से आगे बताया. उन्होंने इसके अलावा सलमान खान से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान खान सेट पर काफी देरी से पहुंचते थे और उन्हें घंटों तक उनके लिए इंतजार करना पड़ता था.
काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड पर साधा निशाना
समय की पाबंदी के मामले में काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड को कम आंका है. ये बात उन्होंने अपने खुद के एक्सपीरियंस से कही है. हाल ही में यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस से पूछा गया था कि बॉलीवुड को साउथ सिनेमा से क्या सीखना चाहिए? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'बॉलीवुड को साउथ से समय की पाबंदी सीखनी चाहिए.'
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: रियलिटी शो में हार गए थे अरमान मलिक, 12 साल की उम्र में आमिर की फिल्म में गाया था गाना
काजल ने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ भी वक्त पर नहीं होता है. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में वक्त को लेकर मामला गड़बड़ रहता है, जबकि वो समय की पाबंद है. उन्होंने ये भी कहा कि साउथ में घड़ी के हिसाब से काम किया जाता है और ये चीज बॉलीवुड में नहीं है.
सलमान खान के लिए करना पड़ता था घंटों इंतजार
काजल अग्रवाल ने आगे बॉलीवुड में इस कमजोरी का खुद का एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में काम करने को लेकर कहा कि शुरू से ही वो एक्टर को पसंद करती थीं और उनके साथ काम करने के लिए एक्साइटेड थीं, हालांकि सलमान की लेटलतीफी ने उन्हें परेशान किया था.
काजल अग्रवाल ने बताया, 'मुझे लेट होने की आदत नहीं थी और सलमान ने मुझसे काफी इंतजार करवाया था. वो सेट पर दोपहर या फिर शाम को पहुंचते थे. उनकी गौरमौजूदगी में मैं एक्सइरसाइज करने चली जाती थी. मैं सोचती रहती थी कि आखिर ये क्या हो रहा है?'
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
काजल अग्रवाल का वर्कफ्रंट
सिंघम, स्पेशल 26, डार्लिंग, मगधीरा, थुप्पाक्की जैसी फिल्मों से पॉपुलर हुईं काजल अग्रवाल अब 'द इंडिया स्टोरी' फिल्म में वकील के किरदार में नजर आएंगी. ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी. इसमें श्रेयस तलपड़े भी अहम रोल में हैं.














