नितेश तिवारी की आने वाली मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी
ने अब इस रोल के लिए अपनी खास तैयारी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. साई पल्लवी ने बताया कि सीता माता के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने आध्यात्मिक रास्ता चुना. वो शूटिंग से पहले मेडिटेशन करती थीं और हाथ जोड़कर माता सीता से प्रार्थना करती थीं कि वो उनके जरिए इस किरदार को निभाएं.
मैंने ये रोल चुना नहीं, मुझे इसके लिए आशीर्वाद मिला है...
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में बात करते हुए साई पल्लवी ने इस रोल को लेकर अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस किरदार के लिए अपनी सोच को पवित्र रखने की पूरी कोशिश की.
साई पल्लवी ने कहा, 'जब सीता मां का किरदार निभाने की बात आती है, तो मैंने ये रोल चुना नहीं है, बल्कि मुझे इस रोल के लिए आशीर्वाद मिला है. ये ऐसी चीज नहीं है जिसके पीछे आप भागें या जिसे कागज पर लिखकर एक्टिंग कर दें. मैं शूटिंग से पहले ध्यान लगाती थी और कहती थी, "सीता मां, आप मेरे जरिए अभिनय कीजिए. जो कुछ भी मेरे जरिए बाहर आ रहा है, वही हो जो आप इस फिल्म के लिए चाहती हैं." मैंने पिछले तीन सालों में हमेशा अपने विचारों को जितना हो सके उतना पवित्र और शांत रखने की कोशिश की, ताकि मैं अपना सबसे बेहतरीन रूप सामने ला सकूं.'
ये भी पढ़ें: 'लोगों ने मुझे उस नजर से देखा...', 'लॉक अप 2' में छलका आकांक्षा चमोला का दर्द, गौरव खन्ना की पत्नी होने पर कही बड़ी बात
एक देवी का किरदार निभाना आसान काम नहीं है...
साई पल्लवी ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक किरदार को निभाना किसी भी कलाकार के लिए सबसे मुश्किल कामों में से एक है. उन्होंने आगे कहा, 'कलाकारों के लिए ऐसे रोल मिलना आसान नहीं होता, क्योंकि एक देवी का किरदार निभाना कोई मामूली काम नहीं है. इसके लिए पूरी टीम को अपना दिल और आत्मा लगानी पड़ती है, क्योंकि ऐसी फिल्म दुनिया के लिए हमेशा के लिए एक इतिहास बन जाती है.'
#SaiPallavi speech at #Ramayana event… pic.twitter.com/WOmushOMXp
— Saran (@rskcinemabuff) July 18, 2026
साई पल्लवी ने फिल्म के पीछे की पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि जहां वो पिछले 3 साल से इस पर काम कर रही हैं, वहीं मेकर्स पिछले 10 साल से इस प्रोजेक्ट पर मेहनत कर रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, लक्ष्मण के किरदार के लिए मेकर्स ने रवि दुबे को चुना है. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा. 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा.
ये भी पढ़ें: Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म














