बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सिंगर और राइटर पीयूष मिश्रा एक बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं. एक्टर पैर फिसलने के चलते बाथरूम में गिर गए थे और उन्हें इस हादसे में गंभीर
चोट आई है. एक्टर के लिए फिलहाल बिस्तर से उठना तक मुश्किल हो रहा है. पीयूष के साथ हुए इस हादसे का खुलासा डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने किया है.
हाथ हुआ फ्रैक्चर, बिस्तर से उठना मुश्किल
बता दें कि पीयूष मिश्रा जल्द ही फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' में नजर आने वाले हैं. इसका डायरेक्शन आकाशादित्य लामा ने किया है. उन्होंने अब दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान पीयूष मिश्रा को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि घर के बाथरूम में पैर फिसलने के कारण उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है. फिलहाल डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है. उनके लिए बिस्तर से उठना तक मुश्किल हो रहा है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: रियलिटी शो में हार गए थे अरमान मलिक, 12 साल की उम्र में आमिर की फिल्म में गाया था गाना
फिल्म के प्रमोशन से दूर रहेंगे एक्टर
आकाशादित्य लामा ने मंगलवार को बातचीत के दौरान बताया कि कल रात को उन्हें पीयूष मिश्रा के मैनेजर का फोन आया था और उन्होंने पीयूष मिश्रा के साथ हुए हादसे के बारे में बताया था. डॉक्टर्स से बेड रेस्ट की सलाह मिलने के चलते अब पीयूष मिश्रा पूरी तरह से अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन और इवेंट्स से दूर रहेंगे.
पहले से अस्वस्थ थे पीयूष मिश्रा
'दुल्हनिया ले आएगी' के डायरेक्टर ने आगे बताया कि बाथरूम में पैर फिसलकर गिरने से पहले ही पीयूष मिश्रा अस्वस्थ थे. हालांकि इसके बावजूद वो लगातार पूरी तरह से समर्पित होकर काम कर रहे थे. हालांकि अब उनके लिए चलना फिरना तो दूर बेड से उठना भी मुश्किल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
कब रिलीज होगी पीयूष मिश्रा की 'दुल्हनिया ले आएगी'?
'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस का भी तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म कई मजेदार ट्विस्ट से भरी हुई है. शादी की अफरा-तफरी और पारिवारिक रिश्तों पर बेस्ड इस फिल्म में पीयूष के साथ खुशाली कुमार और महेश मांजरेकर भी अहम रोल में हैं. ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी.














