फीफा विश्व कप 2026 में सोशल मीडिया स्टार बने 5 फुटबॉल खिलाड़ी जो विश्व कप के दौरान ऑन-पिच परफॉर्मेंस और प्यारी व्यक्तिगत स्टाइल के कारण सोशल मीडिया फॉलोअर्स
को आसमान छू लिया. कुछ पुराने सितारे तो पहले से ही बड़े हैं, लेकिन इस बार कुछ नए चेहरे भी वायरल हो गए.
एर्लिंग हॉलैंड (नॉर्वे)
25 साल का यह 6 फीट 5 इंच का विकिंग सबसे प्यारा और रिलेटेबल खिलाड़ी साबित हुआ. मैच जीतने के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पोस्ट, स्नैपचैट स्टोरीज और यहां तक कि टैक्सीडर्मी रैकून को प्लेन में लेकर जाना. उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पिछले कुछ दिनों में लगभग डबल हो गए हैं। उनके 70 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. पिछले 30 दिनों में 29 मिलियन से ज्यादा लोगो ने फालो किया.
वोजिन्हा (केप वर्डे)
40 साल के गोलकीपर की हीरोइक्स ने केप वर्डे को स्पेन के खिलाफ 0-0 ड्रा दिलाया. मैच के कुछ घंटों बाद फॉलोअर्स 5 लाख से बढ़कर 29.3 मिलियन हो गए.
यह भी पढ़ें- Spain vs Argentina फाइनल से पहले शकीरा ने लियोनेल मेसी को लेकर क्या कहा, Antonela ने भी किया रियेक्ट
जूड बेलिंगहैम (इंग्लैंड)
अच्छी लुक्स, प्यारा व्यक्तित्व और गोल्डन बूट कंटेंडर. फैंस “Hey Jude” गाते हैं. पिछले 30 दिनों में 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़े, कुल 50 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं. मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करने से भी पॉपुलैरिटी बढ़ी.
लामिने यामल (स्पेन)
- 19 साल का टीन सेंसेशन, कूल और लेवल-हेडेड.
- इंस्टाग्राम पर मैच फोटोज, फैमिली मोमेंट्स और ब्रांड पार्टनरशिप.
- छोटे भाई के साथ जो तीन साल के है उसको लेकर स्टेडियम में यामल का साथ घूमना-फिरना वायरल.
- कुल फॉलोअर्स: 49.6 मिलियन. फाइनल में और बढ़ने की उम्मीद.
यह भी पढ़ें- स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मुकाबले में मैदान के बाहर भी गुरु और चेले की जंग
टिम (न्यूजीलैंड)
एक अर्जेंटीना इंफ्लुएंसर ने वीडियो बनाकर टीम को Unknown प्लेयर बताया और फॉलो करने को कहा. फॉलोअर्स 5,000 से बढ़कर 5.8 मिलियन हो गए. इसके बाद उन्होंने खुद वीडियो बनाकर थैंक्स कहा और इंफ्लुएंसर से मुलाक़ात भी की.










