सोनम वांगचुक को धरना प्रदर्शन से उठाने के बाद सफदरगंज अस्पताल में दिल्ली पुलिस ने एडमिट कराया है. इस कार्रवाई को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. अब
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार का मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा है. सोनम वांगचुक जी को जंतर मंतर से तब हटाना गलत है, जब वह एक अहिंसक भूख हड़ताल पर थे. पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों के सुसाइड भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं.'
राहुल ने कहा, 'कोई भी ताकत भारत के छात्रों को और हममें से उन लोगों को जो उनसे प्यार करते हैं, उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती है.'
The core tenets of the Modi government are Asatya and Hinsa.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 18, 2026
The removal of Sonam Wangchuk ji from Jantar Mantar while he was on a non-violent hunger strike is wrong.
Paper leaks, the rising cost of education, and student suicides are critical issues for India’s future.
No…
(खबर अपडेट हो रही है)














