मानसून सत्र से ठीक पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार (20 जुलाई) को संसद मार्च रखा, लेकिन जैसे ही मार्च की शुरुआत हुई बवाल मच गया. प्रदर्शनकारियों की भीड़
को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठी-चार्ज कर दिया. हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि जंतर-मंतर पर हिरासत में लिए जानें की खबरें वायरल हो रही हैं, ये सही नहीं है. पुलिस ने हिंसा की बात को भी गलत ठहराया है.
जंतर-मंतर के पास पत्थरों से भरा एक ट्रक मिला था. प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही मार्च शुरू किया, हंगामा हो गया. इस बीच पत्थर चलने की भी खबरें सामने आईं. हालांकि दिल्ली पुलिस ने हिंसा की खबरों गलत ठहराया. पुलिस ने इसको लेकर एक्स के जरिए जानकारी दी.
संसद के मानसून सत्र के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नीट पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संसद भवन वाले रास्ते पर भारी पुलिसबल तैनात है. वहीं राजीव चौक, पटेल चौक और सेवा तीर्थ समेत कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया. हालांकि करीब दो घंटे बाद राजीव चौक और मेट्रो स्टेशन को फिर से खोल दिया गया.
#WATCH | Delhi | Protesters gathered for CJP's protest march clash with RPF personnel at Jantar Mantar; RPF personnel & police use lathis for crowd control pic.twitter.com/gijaCjJksW
— ANI (@ANI) July 20, 2026
सरकार से बातचीत चलने का दावा
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनकी सरकार के साथ बातचीत चल रही है. सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले जाया गया. उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार के साथ बातचीत चल रही है.'
गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है. पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी सीजेपी के साथ हैं. वे भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन अब उन्होंने भूख हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है.
यह भी पढ़ें : 'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा














