कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नीट पेपर लीक पर पहली बार बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में
कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. पेपर लीक के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.
पीएम मोदी ने कहा, पेपर लीक राजनीति का विषय नहीं है. उनके भविष्य का नुकसान ना हो, इसलिए री-एग्जाम लिया गया और उसे सफलतापूर्वक पूरा किया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामले में सरकार की ओर से तुरंत कार्रवाई की गई. छात्रों को लेकर सरकार संवेदनशील है. पीएम ने कहा कि यह सिर्फ केन्द्र सरकार का मामला नहीं है. पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सबको एकजुट होना होगा.
ये भी पढ़ें- सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
CJP के संसद मार्च के बाद पीएम मोदी का बयान
पीएम मोदी का ये बयान कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बाद आया है, जिसमें विपक्ष के कई सांसद भी शामिल हुए थे. इस मार्च के दौरान हिंसा की भी घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और आरएएफ ने उन पर लाठीचार्ज किया था. जब प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंचे तो वहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए और उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया.














