Virat Kohli on Garry Sobers: वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी गैरी सोबर्स (89) के निधन से क्रिकेट जगत को बड़ा धक्का लगा है। विंडीज क्रिकेट को एक अलग उंचाई पर लेकर
जाने में सोबर्स का बड़ा रोल रहा है। उनके निधन की खबर सुनकर भारतीय क्रिकेटर्स भी दुखी हुए हैं और प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
विराट कोहली, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर सभी ने गैरी सोबर्स को याद किया और उनके निधन पर दुःख जताया है। विराट कोहली फ़िलहाल इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज खेल रहे हैं लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विराट कोहली ने लिखा कि क्रिकेट ने अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है। सर गारफील्ड सोबर्स, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। कोहली के इस ट्वीट को लोगों से काफी बेहतरीन रेस्पोंस मिला है।
Cricket has lost one of its greatest. Rest in peace, Sir Garfield Sobers. Your legacy will inspire generations.
— Virat Kohli (@imVkohli) July 18, 2026
सचिन तेंदुलकर ने दुःख जताते हुए लिखा कि गैरी सर हमारे बीच नहीं रहे, यह भरोसा नहीं हो रहा है।उनकी कुछ वर्षों की यादें आँखों के सामने आ रही है। 2003 वर्ल्ड कप में उन्होंने मुझे प्लेयर्स ऑफ़ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी दी थी, वहां से लेकर मेरे सौवें शतक तक सम्मानित करते हुए उन्होंने जो शब्द कहे थे, वे हमेशा याद रहेंगे। लन्दन में उनसे मुलाक़ात की तरफ मेरा मन बार-बार लौट जाता है। हम दोनों क्रिकेट की बातें करते थे। यह सोचकर दिल टूट गया है कि वह हम दोनों की आखिरी मुलाक़ात थी।
आईसीसी देती है गैरी सोबर्स के नाम पर अवॉर्ड
आईसीसी भी सोबर्स के नाम से अवॉर्ड देती है। सर गैरी सोबर्स ट्रॉफी हर साल बेस्ट क्रिकेटर को मिलती है। मेंस क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को हर साल यह ट्रॉफी दी जाती है। सोबर्स वह पहले इंसान हैं जिनको आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया था।
कैसा रहा था गैरी सोबर्स का करियर
सोबर्स ने वेस्टइंडीज के लिए 20 सालों तक क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 93 टेस्ट मुकाबले खेलकर 8032 रन बनाए। उनके बल्ले से 26 शतकीय पारियां आई और नाबाद 365 बेस्ट स्कोर था। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उनका जलवा था। उन्होंने कुल 235 विकेट अपने नाम किए।
दबाव में झुकी BCCI को देना पड़ा जवाब, लॉर्ड्स में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर नया अपडेट














