ICC: आईसीसी ने क्रिकेट का विस्तार कई देशों में किया है। फुल मेम्बर्स और एसोसिएट देशों को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है। हालांकि सभी आईसीसी के मेम्बर ही
हैं लेकिन स्टेटस का फर्क है। आईसीसी में एक और नया देश आने से अब संख्या भी बढ़ गई है।
एडिनबर्ग में हुई बैठक में आईसीसी ने मॉरिशस को बतौर सदस्य मान्यता दे दी है। अब मॉरिशस की टीम को भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए देखा जाएगा। जय शाह की अगुवाई में हुई बैठक में यह अहम् फैसला लिया गया। इससे अब सदस्य देशों की संख्या में भी वृद्धि हो गई है।
बढ़ गई आईसीसी सदस्यों की संख्या
इससे पहले 110 सदस्य देश हुआ करते थे लेकिन अब यह संख्या 111 हो गई है। यानी इतने देशों में इंटरनेशनल क्रिकेट टीम है। इन 111 देशों में भी 12 फुल मेम्बर्स देश हैं। इन 12 देशों को ही टेस्ट क्रिकेट खेलने का अधिकार है, अन्य देश टेस्ट मैच नहीं खेल सकते। उनके पास दर्जा नहीं है।
भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और ज़िम्बाब्वे की टीमों के पास टेस्ट मैच खेलने का दर्जा प्राप्त है। इन 12 में भी आयरलैंड, अफगानिस्तान और ज़िम्बाब्वे के पास वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप खेलने का अधिकार नहीं है।
ICC वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल को जबरदस्त फायदा, तीन स्थान कूदे अक्षर पटेल, कैसा है रोहित-कोहली का हाल?
विंडीज बोर्ड को ICC ने दिया लोन
उधर आईसीसी ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज की परेशानी कम करने का एक शानदार प्रयास किया है। आईसीसी ने डूबते विंडीज बोर्ड को 12 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा राशि लोन के रूप में देने का फैसला लिया है। भारतीय करेंसी ये यह करीबन 123 करोड़ रुपये होते हैं।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है और आईसीसी से मदद की गुहार लगाई थी, इसे स्वीकार करते हुए सहारा प्रदान किया गया है। इससे अब प्लेयर्स, बोर्ड के अधिकारियों आदि को परेशानी नहीं होगी। विंडीज बोर्ड को आर्थिक नुकसान होने के कारण लोन का निवेदन करना पड़ा था।
पिछले फायनेंसियल ईयर और इस फायनेंसियल ईयर दोनों में विंडीज बोर्ड को नुकसान हुआ है। मीटिंग में सभी देशों की सहमति के बाद मदद देने का फैसला लिया गया। इससे विंडीज क्रिकेट को बिना किसी टेंशन के आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
ICC ने किया वर्ल्ड कप फ़ॉर्मेट में बड़ा बदलाव, 2 टीमें शुरुआत में होंगी बाहर, सुपर सिक्स को किया खत्म













