IND vs ZIM: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज को लेकर ज़िम्बाब्वे की टीम कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। तीन बदलावों के साथ टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम इंडिया को टक्कर
देने के उद्देश्य से जिम्बावबे ने एक मजबूत टीम को मैदान पर उतारने का प्लान बनाया है।
ख़ास बात यह है कि इस टीम में 20 साल के युवा क्रिकेटर को भी शामिल किया गया है। अनुभव और युवा मिश्रण के साथ मैदान पर उतरने की प्लानिंग के तहत ज़िम्बाब्वे ने कुछ ऐसे प्लेयर्स को भी रखा है, जो टीम से बाहर चल रहे थे।
कौन है 20 साल का खिलाड़ी
20 साल के न्युमैन न्यामुरी को टीम में वापस लाया गया है। वह चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे। अब ठीक होकर वापस आ गए हैं और टीम के लिए अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। न्यूमैन टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में खेले हैं लेकिन टी20 में अभी तक नहीं खेल पाए हैं। वह 23 जुलाई को हरारे में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। वह लेफ्ट आर्म फास्ट मीडियम गेंदबाजी करते हैं।
मधेवेरे को भी किया टीम में शामिल
मधेवेरे को भी टीम में वापसी करने का मौका मिला है। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में हुई सीरीज के दौरान उनको टीम में जगह नहीं मिल पाई थी। तफाड्वाजा टीसिगा को पहली बार टीम में जगह मिली है। वह भी हरारे में अपना डेब्यू कर सकते हैं। ज़िम्बाब्वे की टीम में क्लाइव मडंडे टिनोटेंडा मापोसा और ताशिंगा मुसेकिवा को टीम में शामिल किया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है।
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान ज़िम्बाब्वे को हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। उस हार को पीछे छोड़कर ज़िम्बाब्वे की टीम नई शुरुआत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। उसी हिसाब से टीम का ऐलान किया गया है।
ज़िम्बाब्वे की टीम में ये खिलाड़ी
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तडीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा और तफाड्वाजा टीसिगा।
भारत के खिलाफ बॉर्डर पर जंग लड़ते सिकंदर रजा? फिर टूट गया सपना, पाकिस्तानी होकर कैसे बने ज़िम्बाब्वे के कप्तान?














