IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर के रूप में नए लीडर और युवा प्लेयर्स वाली भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे दौरे पर गई है। टीम इंडिया के इन युवा प्लेयर्स ने अलग-अलग मौकों
पर अपना लोहा मनवाने का काम किया है। हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले काफी कम खेले जाते हैं।
भारत के लिए ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए कई प्लेयर्स ने अपने बल्ले से जादू दिखाया है। 23 जुलाई से सीरीज शुरू हो रही है। पांच उन प्लेयर्स का बारे में जरूर जानना चाहिए, जिनके नाम सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है।
अभिषेक शर्मा
इस लिस्ट में टॉप पर आने वाला नाम अभिषेक शर्मा का है। अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के खूंखार ओपनर हैं और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने महज छह मैचों में ही 179 रन बनाए हैं। उनका औसत 35 से ऊपर का रहा है। इस बार भी उनसे उम्मीद है। अभिषेक शर्मा की फॉर्म अच्छी है और गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने की रणनीति के तहत वह अपना गेम खेलते हैं।
शुभमन गिल
गिल ने भी ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए रन बनाए हैं लेकिन अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनका पूरा फोकस टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट की तरफ है। शुभमन गिल ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 5 टी20 मैचों में शिरकत की है, इस दौरान उन्होंने 170 रन बनाए हैं। उन्होंने दो फिफ्टी जड़ी हैं।
यशस्वी जायसवाल
यह एक और नाम है, जो टीम में शामिल नहीं है लेकिन मौका मिलने पर अपने बल्ले का जादू दिखाने में कमी नहीं छोड़ी। यशस्वी जायसवाल ने जिम्बावबे के विरुद्ध 3 टी20 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 141 रन बनाए। इसमें एक फिफ्टी शामिल है।
रुतुराज गायकवाड़
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी जमकर चला है। उन्होंने तीन पारियों में ही 133 रन बना डाले। इस दौरान एक फिफ्टी भी आई थी। स्ट्राइक रेट 158 से ऊपर का रहा है, जो यह बताने के लिए काफी है कि उन्होंने कैसे धमाल मचाया होगा।
केएल राहुल
नंबर पांच पर उस क्रिकेटर का नाम है, जो सबसे छोटे प्रारूप की टीम में शामिल नहीं है। केएल राहुल ने ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध कुल 4 गेम खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से 120 रन आए। उन्होंने एक अर्धशतकीय पारी भी खेली थी।
IND vs ZIM: भूल जाओ स्टार, सोनी और जियो, नए चैनल पर भारत-ज़िम्बाब्वे सीरीज का लाइव प्रसारण















