Virat Kohli: इंग्लैंड में एकदिवसीय सीरीज खत्म होते ही विराट कोहली फिर से अपनी आध्यात्म की दुनिया में लौट गए। पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली वृंदावन
में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे। कोहली और अनुष्का दोनों ही प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं।
आश्रम से बाहर आते हुए विराट और अनुष्का बेहद सादगी भरे अंदाज में जा रहे हैं। लोग उनको राधे-राधे कहते हैं और दोनों उनका जवाब भी देते हैं। सबसे ख़ास बात यह है कि विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपने पांव में कुछ भी नहीं पहना हुआ था।
नंगे पांव चलने का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ भी था लेकिन विराट और अनुष्का को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। वह सड़क पर नंगे पांव चलते हुए अपनी गाड़ी तक पहुंच जाते हैं। लोग उनके इस बर्ताव की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज के शब्दों का विराट और अनुष्का दोनों ही अनुसरण करते हैं। विराट कोहली को आध्यात्म में लाने का पूरा क्रेडिट उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को ही जाता है। एक दौर था जब विराट का बल्ला नहीं चल रहा था। इसके बाद आध्यात्म से जुड़ने पर उनको काफी फायदा हुआ। उनकी अप्रोच, माइंडसेट सब कुछ बदला है। इस वजह से वह लगातार प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए वृंदावन आते रहते हैं।
वनडे सीरीज के बाद लौटे भारत
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन से वृंदावन आए हैं। हाल ही में कोहली इंग्लैंड में टीम इंडिया के लिए एकदिवसीय सीरीज में खेल रहे थे। वहां से अपना काम खत्म करते ही वह भारत लौट आए और आध्यात्म के रूप में अपना दूसरा काम करने लगे।
इंग्लैंड में दिखाई शानदार फॉर्म
इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली का बल्ला वहां चला था। अंतिम दो मैचों में उन्होंने अर्धशतकीय पारियां खेली थी। लंदन में खेले गए अंतिम मैच के दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी वहां मौजूद थीं।
IND vs ENG: विराट कोहली ने छोड़ा राहुल द्रविड़ को पीछे, इंग्लैंड में बनाया गजब का रिकॉर्ड














