IND vs ENG: लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुभमन गिल
की कप्तानी वाली टीम इंडिया में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले। इस बीच एक और घटना ने सभी का ध्यान खींचा है।
लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड की टीमों ने ब्लैक आर्मबैंड पहनकर मैदान पर उतरने का फैसला लिया। मुकाबला शुरू होने से पहले मौन भी रखा गया। इसके पीछे कारण भी बड़ा था। बीसीसीआई और ईसीबी ने मिलकर यह फैसला लिया था।
दरअसल लीजेंडरी क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है। वेस्टइंडीज के इस महान ऑल राउंडर ने टीम के लिए कई मैच विनर पारियां खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में भी अपना जलवा दिखाने में पीछे नहीं रहे। उनको धाकड़ ऑल राउंडर माना जाता था। सोबर्स का निधन 89 साल की उम्र में हो गया। विराट कोहली ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर उनको ट्रिब्यूट भी दिया था।














