FIFA World Cup 2026 Prize Money: अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खत्म होने के साथ ही साल का सबसे बड़ा खेल इवेंट भी समाप्त हो गया।
स्पेन ने इस कड़े मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से पराजित कर दिया। दोनों हाफ में टीमों को कोई गोल करने का मौका नहीं मिला लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन ने गोल दाग दिया।
इवेंट के बाद अब एक बड़ा सवाल यह है कि जीत दर्ज करने वाली स्पेनिश टीम को प्राइज़ के रूप में कितने रुपये मिले होंगे। यह एक ऐसी रकम है, जो हैरान करती है। स्पेन और अर्जेंटीना दोनों ही टीमों को भारी-भरकम राशि इनाम के तौर पर मिली है।
स्पेन की इनामी राशि
सबसे ज्यादा पैसे स्पेन की टीम को मिले हैं। टाइटल विनर होने के नाते स्पेनिश टीम को 481 करोड़ रुपये की बड़ी रकम मिली है। क्रिकेट में तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नेट वैल्यू (400-600 करोड़) इतनी है। स्पेन को एक इवेंट जीतने पर यह बड़ी राशि मिल गई है।
अर्जेंटीना को मिला अच्छा पैसा
दूसरी तरफ अर्जेंटीना भी इनामी राशि जीतने के मामले में पीछे नहीं रही है। अर्जेंटीना को स्पेन के मुकाबले थोड़े कम पैसे मिले हैं। लियोनेल मेसी की टीम ने तकरीबन 318 रुपये की बड़ी राशि बतौर इनाम जीत ली है। यहां तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को भी अच्छा पैसा मिला है।
सेमीफाइनल की दो टीमों ने भी जीते करोड़ों
फ़्रांस को पराजित करते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपना अभियान तीसरे स्थान पर खत्म किया था। हौठे स्थान पर फ़्रांस की टीम रही। इंग्लैंड को 280 करोड़ से ज्यादा की धन राशि मिली है। दूसरी तरफ फ़्रांस की टीम ने 260 करोड़ की बड़ी रकम हासिल की है।
इनामी राशि में हुई भारी वृद्धि
पिछले 16 सालों में विनर की धन राशि में काफी वृद्धि देखने को मिली है। साल 2010 तक जीत दर्ज करने वाली टीम को इनाम के तौर पर करीबन 290 करोड़ की रकम मिली थी। अब 481 करोड़ तक यह आंकड़ा पहुंच गया है। इसका मतलब है कि इनामी राशि में 200 करोड़ तक की बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी होगी।
हार की बौखलाहट में अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने स्पेन के प्लेयर को पीटा, जंग का अखाड़ा बना मैदान, वीडियो हुआ वायरल











