Rohit Sharma: भारतीय टीम के तूफानी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए लॉर्ड्स में धांसू शतक जड़कर गदर काट दिया। रोहित ने इस शतक के साथ ही
आलोचकों को करारा जवाब देने का काम किया। रिटायरमेंट की अटकलों के बीच रोहित शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है।
लॉर्ड्स वनडे से पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि यह उनका अंतिम एकदिवसीय मुकाबला है। सलेक्टर्स उनको टीम से बाहर कर देंगे। इसके बाद बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए सभी बातों को अफवाह बताया था। रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के एक वीडियो में स्थिति साफ़ कर दी है।
संन्यास की अफवाहों पर विराम लगाते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि मैदान पर रन बनाने उनका काम है, वह बाहर की बातों पर ध्यान नहीं देते है। उन्होंने कहा कि शोर रहने दीजिए, अगर यह नहीं रहेगा तो मजा नहीं आएगा। उनका काम मैदान के बाहर है और मेरा काम मैदान के अंदर है।
रोहित की बातों का मतलब यही है कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। उनके रिटायरमेंट को लेकर कोई खबर सही नहीं है। बीसीसीआई ने भी इन अफवाहों के कारण ही यह वीडियो पोस्ट किया है। इससे पहले तक रोहित शर्मा के फैंस ने बीसीसीआई की क्लास लगा दी थी।
कोहली के साथ भागीदारी को लेकर रोहित का बयान
विराट कोहली के साथ अपनी 113 रनों की भागीदारी को लेकर रोहित ने कहा कि हमने अपने पूरे करियर में एक साथ खेला है। मिडल में उनका साथ होना अच्छा था। हमने काफी सारी भागीदारियां की हैं। दोनों का साथ में बैटिंग करना मजेदार है। हम एक-दूसरे को काफी समझते हैं और वहां खेलते हुए एक-दूसरे को आइडिया देना अच्छा है।
कोहली ने भी खेली धाकड़ पारी
लॉर्ड्स में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन विराट कोहली ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 74 रनों की पारी खेली. शुभमन गिल ने भी फिफ्टी जमाई थी। इंग्लैंड के 387 रनों के जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम 360 रन बना पाई।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर क्यों रो पड़ीं रोहित की पत्नी रितिका? चश्मे से छिपाए छलकते आंसू, वीडियो वायरल














