Ritika Sajdeh: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर रोहित शर्मा के बल्ले से एक ऐसा जादू देखने को मिला, जिससे फैंस में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। सलेक्टर्स
के प्रेशर और रिटायरमेंट के दबाव के बीच रोहित शर्मा ने ऐसी पारी खेली, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।
रोहित शर्मा के साथ उनकी पत्नी रितिका भी इंग्लैंड में हैं। जैसे ही उनका शतक पूरा हुआ, तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इससे एक बड़ी कहानी बयां होती है। सवाल यह भी है कि आखिर क्यों रितिका सज्देह वहां रोने लगीं और कैमरे में वह दृश्य कैद हो गया।
काले चश्मे से छिपाए आंसू
इन आंसुओं के पीछे एक दर्द छिपा हुआ है। रितिका ने काला चश्मा पहना था ताकि आंसू किसी को दिख ना सके। पिछले कुछ दिनों से रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में अंतिम इंटरनेशनल गेम होने की खबरें चल रही थीं। कहा जा रहा था कि अब सलेक्टर्स रोहित को बाहर करेंगे।
दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद इस तरह की खबरों से रोहित और रितिका काफी दर्द से गुजरे होंगे लेकिन किसी को कुछ बता नहीं सके। अपने जज्बातों पर कंट्रोल करते हुए रोहित शर्मा मैदान पर उतरे और अपने उसी पुराने अंदाज में गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने का काम किया।
रितिका ने करीब से देखा मुश्किल समय
रोहित शर्मा के साथ इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी थीं। लिहाजा पति के बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब मिलने पर उनके आंसू छलकना लाजमी था। पति के मुश्किल समय को उन्होंने करीब से देखा है। ये आंसू उसी दर्द की वजह से निकले थे, हर किसी को ये बातें समझ आना मुश्किल काम भी है।
रोहित शर्मा की तूफानी पारी
रोहित शर्मा ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 138 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 17 चौके और 5 शानदार छक्के जड़कर सलेक्टर्स को बता दिया कि मुझे जबरन रिटायर कोई नहीं करा सकता। फैंस चाहते हैं कि रोहित शर्मा अगले साल होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप में भारत के लिए बतौर ओपनर खेले।
रोहित शर्मा ने दिया बल्ले से जवाब, लॉर्ड्स में जड़ा 34वां शतक, सलेक्टर्स के प्लान पर फेरा पानी














