IND vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अब भारतीय टीम खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहला मुकाबला वहां खेला जाएगा। 23
जुलाई को होने वाले इस मैच को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर स्थिति साफ़ नहीं है। हालांकि कुछ डेब्यू तय माने जा रहे हैं।
कुछ प्लेयर्स ऐसे हैं जिनको श्रेयस अय्यर टीम की प्लेइंग इलेवन में जरूर लाना चाहेंगे। इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू देखने को मिला था। अब इस दौरे पर भी कुछ प्लेयर्स को डेब्यू करते हुए देख सकते हैं। उनमें पहला नाम तो हर्ष दुबे का लिया जाना चाहिए।
किन प्लेयर्स का हो सकता है डेब्यू?
हाल ही इंग्लैंड दौरे पर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया था। एकदिवसीय क्रिकेट में तो वह डेब्यू कर चुके हैं लेकिन टी20 में उनको डेब्यू करने का इंतजार है। माना जा रहा है कि दुबे को हरारे में होने वाले पहले ही मुकाबले डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
अब तक दो एकदिवसीय मुकाबले खेलने वाले हर्ष दुबे के नाम कुल 4 विकेट हैं। डेब्यू की लिस्ट में एक और नाम अशोक शर्मा का माना जा रहा है। उनकी गति और धार को देखते हुए श्रेयस अय्यर मौका दे सकते हैं। हालांकि उनसे आगे भी कुछ प्लेयर्स हैं।
दो खिलाड़ी डेब्यू की रेस में शामिल
अशोक शर्मा के पास 150 की स्पीड से गेंद डालने की क्षमता है। हालांकि इसी क्षमता वाले मयंक यादव भी टीम में शामिल हैं। अगर पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद देखने को मिलती है, तो अशोक और मयंक दोनों को टीम में शामिल किया जा सकता है।
इस लिस्ट में एक और नाम यश ठाकुर का भी है, अगर उनको टीम में शामिल किया जाएगा, तो अशोक शर्मा का डेब्यू होना मुश्किल हो जाएगा। इन दोनों में से किसी एक को ही चुनना पड़ेगा। ओपनर के तौर पर वैभव सूर्यवंशी रहेंगे। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा होंगे। श्रेयस अय्यर अब किसी तरह की गलती नहीं करते हुए पहले मैच में धाकड़ जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगे। मुकाबले का टॉस भारतीय समय के अनुसार शाम 4 बजे होगा और आधे घंटे बाद पहली गेंद डाली जाएगी।
IND vs ZIM: भूल जाओ स्टार, सोनी और जियो, नए चैनल पर भारत-ज़िम्बाब्वे सीरीज का लाइव प्रसारण














