Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स एकदिवसीय मैच से पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट और अंतिम मैच को लेकर कुछ खबरें सामने आई थीं। रोहित शर्मा ने कुछ नहीं
बोलते हुएअपने बल्ले का गजब इस्तेमाल किया और 34वां वनडे शतक जमा दिया। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को भी उन्होंने एक साफ़ संदेश इस पारी से दिया है।
इंग्लैंड के 387 रनों के जवाब में खेलते हुए रोहित शर्मा ने समझदारी वाली बैटिंग की और आलोचकों को करारा जवाब दिया। पिछले दो मैचों में उनके रन नहीं आए थे लेकिन इस बार बल्ले से धमाका कर दिया और चौके से शतक पूरा कर दिया।
तेजी से खेलकर जमाया शतक
रोहित की बैटिंग धीमी नहीं रही, बल्कि उन्होंने तेजी से खेलने में भरोसा दिखाया, महज 84 गेंदों में ही उन्होंने एक शानदार सैकड़ा जड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया लॉर्ड्स में भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
भारत के लिए किसी भी बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर यहां 90 रन था। यह सौरव गांगुली ने बनाया था। दादा ने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ यह स्कोर किया था। इसके बाद से वहां कोई भारतीय यह स्कोर पार नहीं कर पाया था लेकिन 22 साल बाद रोहित शर्मा ने आकर तहलका मचा दिया।
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया
रोहित शर्मा एक विजिटिंग देश में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में अपना आठवां एकदिवसीय शतक जमा दिया। महान सचिन तेंदुलकर ने यूएई में कुल 7 शतकीय पारियां खेली थी। रोहित ने उस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।
फैंस की निराशा हुई दूर
साल 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं से रोहित शर्मा को बाहर रखने की खबरों के बाद उनके ऊपर काफी दबाव था। इसके बाद इस शतक ने हर किसी का मुंह बंद करने का काम किया है। उनके करोड़ों फैंस के लिए यह शतकीय पारी काफी निराशा खत्म करने वाली है।
IND vs ENG: तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने क्यों पहनी काली पट्टी? काफी दुखद घटना, लॉर्ड्स में पसरा सन्नाटा














