IND vs ZIM Live Streaming: इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया एक बार फिर से नए दौरे के लिए तैयार है। भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे में खेलेगी और श्रेयस अय्यर एक बार फिर से कप्तानी
करेंगे। तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि घरेलू मैदान पर जिम्बाब्वे को कम नहीं मान सकते।
आम तौर पर जब भी मुकाबलों के लाइव प्रसारण की बात आती है, तो कुछ चैनल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का ही ध्यान सबसे पहले आता है। स्टार स्पोर्ट्स और सोनी स्पोर्ट्स भारत में लाइव टेलीकास्ट के लिए सबसे आगे होते हैं, इन दोनों के पास अधिकतर सीरीज के लाइव टेलीकास्ट का अधिकार होते हैं।
इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। सोनी और स्टार से अलग एक नए चैनल के पास प्रसारण अधिकार हैं। उसी तरह जियो-हॉटस्टार और सोनी लिव एप्लीकेशन पर भारत और ज़िम्बाब्वे की टी20 सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण इस बार नहीं होने वाला है।
कहां देखें भारत-ज़िम्बाब्वे सीरीज लाइव?
टीवी पर मुकाबले का सीधा प्रसारण करने के लिए आपको यूनाइटेड8 स्पोर्ट्स पर जाना पड़ेगा। उसके लिए सब्सक्रिप्शन होना भी अहम होगा। सभी मैच का आनन्द ले पाएंगे। इसके अलावा मोबाइल पर ऑनलाइन मुकाबला देखने के लिए फैनकोड एप्लीकेशन का रुख करना पड़ेगा।
कब खेला जाएगा पहला टी20 मैच?
दोनों ही टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। हरारे में ही इस सीरीज के अन्य दो मुकाबले भी खेले जाने हैं। सिकंदर रजा की टीम को बांग्लादेश ने हाल ही में उनके घर में जाकर हराया है।
कितने बजे होगा टॉस?
जहां तक टॉस का सवाल है, तो इंग्लैंड और आयरलैंड की तुलना में नया टाइम होगा। भारतीय समय के अनुसार शाम 4 बजे टॉस किया जाएगा। मुकाबला 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। भारतीय दर्शकों के लिए यह टाइम एकदम सूटेबल माना जा सकता है।
IND vs ZIM: भारत-ज़िम्बाब्वे सीरीज का पूरा शेड्यूल, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?














