ICC World Cup 2027: अगले वर्ष होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने डायरेक्ट एंट्री की डेट घोषित कर दी है। उसके बाद टीमों को एंट्री नहीं मिलेगी।
मेजबान टीमों के अलावा आठ टॉप रैंक टीमों को वर्ल्ड कप खेलने के लिए सीधे प्रवेश मिल जाएगा। सवाल यह है कि बाकी टीमों का क्या होगा?
दरअसल 30 सितंबर 2026 तक ही टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिल सकती है। इसके बाद प्रवेश पाने के लिए क्वालिफिकेशन मुकाबले खेलले पड़ेंगे। वहां अन्य टीमों से टक्कर में बाहर होने का खतरा भी बना रहेगा। भारत सहित कई टीमों की स्थिति साफ़ दिख रही है।
मेजबानी करने वाले देशों की जगह पक्की है। उनको कोई नहीं हिला सकता है। इस कड़ी में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की एंट्री अभी से तय है। दोनों देशों की मेजबानी में वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। इसके बड़ा रैंकिंग की आठ टीमों का नाम होगा।
किन टीमों की एंट्री पक्की?
मौजूदा रैंकिंग के हिसाब से भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड आदि टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिलती दिख रही है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं। अगर ये दोनों एंट्री पा लेती हैं तो वेस्टइंडीज की परेशानी बढ़ जाएगी।
वेस्टइंडीज के ऊपर मंडराया खतरा
वेस्टइंडीज की टीम इस समय अंक तालिका में दसवें स्थान पर मौजूद है। विंडीज अगर टॉप टीमों में नहीं आती है, तो क्वालिफिकेशन मुकाबले खेलने पड़ेंगे। चार टीमों को एंट्री उन मैचों के आधार पर ही मिलती है। वेस्टइंडीज की टीम साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन टीम के लिए यह एक बड़ा झटका था।
भारत-ऑस्ट्रेलिया का पुराना इतिहास
एकदिवसीय क्रिकेट में मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की टीम है। भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने अहमदाबाद में खिताबी जीत हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका में भारत और ऑस्ट्रेलिया की यादें जुड़ी हैं। दोनों टीमों ने साल 2003 में वहां फाइनल खेला था, उसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। इस बार देखना होगा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों का प्रदर्शन किस लेवल का रहता है।














