पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) को देश की सबसे भरोसेमंद स्मॉल सेविंग्स स्कीमों में गिना जाता है। इसमें निवेश करने पर न सिर्फ लंबे समय में बड़ा फंड तैयार होता है, बल्कि मैच्योरिटी के बाद भी फायदा उठाया जा सकता है। अगर आपने PPF में 15 साल तक हर साल 1.50 लाख
रुपये का निवेश किया है, तो मौजूदा 7.1% सालाना ब्याज दर के हिसाब से आपके खाते में करीब 40.68 लाख रुपये का कॉर्पस तैयार हो सकता है।
अब खास बात यह है कि अगर आप इस अमाउंट को निकालने के बजाय खाते में ही छोड़ देंगे, तो सिर्फ ब्याज से हर महीने करीब 24,000 रुपये की कमाई हो सकती है।
15 साल में कैसे तैयार होगा 40.68 लाख रुपये का फंड?
अगर कोई निवेशक PPF में हर साल 1.50 लाख रुपये जमा करता है 15 साल तक, तो 7.1% सालाना ब्याज दर के आधार पर मैच्योरिटी पर लगभग 40,68,209 रुपये का फंड बन सकता है।
कुल निवेश: 22,50,000 रुपये
कुल ब्याज से कमाई: 18,18,209 रुपये
मैच्योरिटी पर टोटल कॉर्पस : 40,68,209 रुपये
यह भी पढ़ें : PPF Account Rules: मिस हो गया PPF इन्वेस्टमेंट? क्या हैं जुर्माना और नियम, और कैसे पड़ेगा आपके अकाउंट पर असर?
मैच्योरिटी के बाद हर महीने कैसे मिल सकती है 24,000 रुपये की आय?
PPF की एक खास सुविधा यह है कि 15 साल की मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भी खाते को आगे बढ़ाया जा सकता है। यानि अगर आप मैच्योरिटी रकम को निकालने के बजाय खाते में ही जमा रहने देता है तो सरकार की तय ब्याज दर के अनुसार ब्याज मिलता रहता है।
मान लीजिए कि आपके PPF खाते में मैच्योरिटी के बाद 40,68,209 रुपये जमा हैं और ब्याज दर 7.1% सालाना बनी रहती है। ऐसे में सालाना ब्याज होगा: 40,68,209 रुपये × 7.10% = लगभग 2,88,840 रुपये
अब यदि इस ब्याज को 12 महीनों में बांटकर देखें, तो हर महीने करीब 24,070 रुपये कमाई आसानी से हो सकती है। यानि सिर्फ ब्याज से आपने हर महीने इस रकम को कमाया होगा।
यह भी पढ़ें : PPF Calculator: इस वेल्थ मशीन से तैयार करें ₹1 करोड़ का फंड, 50 की उम्र में हर महीने आएंगे 61,000 रुपये
PPF के फायदे और निवेश से जुड़ी जरूरी बातें
- PPF एक लॉन्ग टर्म स्कीम है, जिसमें अभी करीब 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह टैक्स फ्री है। इसमें निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी तीनों पर टैक्स नहीं लगता।- यह स्कीम 15 साल के लॉक-इन पीरियड के साथ आती है, लेकिन आप इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर 5 साल बाद आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है, जिसमें आप बैलेंस का कुछ हिस्सा निकाल सकते हैं।
- अगर आप एकसाथ निवेश करना चाहते हैं, तो वित्त वर्ष की शुकरुआत यानी 1 से 5 अप्रैल के बीच पैसा जमा करना बेहतर होता है। वहीं हर महीने निवेश करने वाले लोग 5 तारीख से पहले पैसा जमा करें, ताकि ज्यादा ब्याज मिल सके।















