Post Office MIS: भारतीय पोस्ट ऑफिस कई तरह की बचत योजनाएं चलाता है।जिन पर अलग-अलग ब्याज दरें लागू होती हैं। ऐसे में अगर, आप सीनियर सिटीजन हैं और अपने पैसे को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की SCSS योजना आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता
है। ये स्कीम हर आयुवर्ग के लोगों के बीच खासी लोकप्रिय है।
अगर आप रिटायरमेंट के बाद या इससे पहले अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट सही रहेगा। जानकारी के अनुसार, इस स्कीम में अभी 7.4% की दर से सालाना ब्याज मिल रहा है। इसके जरिए आप अपने लिए हर महीने 9,250 रुपये की इनकम का इंतजाम कर सकते हैं।
Also Read: RD Rates July 2026: कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, HDFC, ICICI बैंक, पोस्ट ऑफिस समेत चेक करें हर विकल्प
Post Office MIS: क्या है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम अकाउंट भारत सरकार की ओर से समर्थित एक छोटी बचत योजना है। जो उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए हर महीने एक निश्चित आय चाहते हैं। यह स्कीम खासकर रिटायर्ड लोगों, बुजुर्गों या उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो जोखिम से बचना चाहते हैं। इसके साथ ही नियमित आय का जरिया ढूंढ रहे हैं। इसे एक तरह का टर्म डिपॉजिट भी कहना ठीक रहेगा।
Post Office MIS: कौन खोल सकता है अकाउंट?
Also Read: SCSS + POMIS: रिटायरमेंट के बाद बैंक में रखा है पैसा? इन 2 सरकारी स्कीम में करें डिपॉजिट, हर महीने 26,000 रुपये होगी इनकम
इस खाते को किसी नाबालिग के नाम पर और 3 वयस्कों के नाम पर जॉइंट अकाउंट के तौर पर भी खोला जा सकता है। 10 साल से ज्यादा उम्र के माइनर के नाम भी पेरेंट्स की देखरेख में खाता खोला जा सकता है।
Post Office MIS: अकाउंट खुलवाने के लिए आधार-पैन अनिवार्य
केंद्र सरकार ने PPF, सुकन्या समृद्धि और नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट समेत अन्य पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं में निवेश के लिए पैन और आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। यानी अब इन सरकारी योजनाओं में अकाउंट खोलने के लिए आधार नंबर या आधार एनरोलमेंट स्लिप लगाना जरूरी होगा।
कैसे खुलवाएं अकाउंट
- सबसे पहले आपको निकट के पोस्ट ऑफिस में जाकर बचत खाता ओपन करवाना होगा।
- नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट के लिए एक फॉर्म भरना होगा।
- फॉर्म के साथ अकाउंट खोलने के लिए तय रकम के लिए कैश या चेक जमा करें।
- इसके बाद आपका खाता खुल जाएगा।
- इस स्कीम के तहत आप अकाउंट में कम से कम 1000 रुपये जमा करवा सकते हैं।
- अगर आपका सिंगल अकाउंट है तो अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं।
- ज्वाइंट अकाउंट होने पर अधिकतम 15 लाख रुपये इसमें जमा करवा सकते हैं।
कैसे आपको हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपये
इस स्कीम में सालाना मिलने वाले ब्याज को 12 महीनों में बांट दिया जाता है। वह अमाउंट आपको हर महीने मिलता रहता है। अगर आप मंथली पैसा न निकालें तो वह आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में रहेगा। हालांकि इस ब्याज पर आपको ब्याज नहीं मिलेगा। ब्याज का भुगतान मूलधन की रकम पर ही किया जाएगा।इसे आप एक आसान उदाहरण से समझ सकते हैं।अगर आप वर्तमान 7.4% की दर से निवेश करते हैं, तो आपका मासिक रिटर्न कुछ इस प्रकार होगा।
सिंगल अकाउंट (9 लाख रुपये के निवेश पर): कुल वार्षिक ब्याज = 9,00,000 × 7.4% = 66,600 रुपये मासिक आय = 66,600 ÷ 12 = 5,550 प्रति माह।जॉइंट अकाउंट (15 लाख रुपये के निवेश पर):कुल वार्षिक ब्याज = 15,00,000 × 7.4% = 1,11,000 रुपये मासिक आय = 1,11,000 ÷ 12 = 9,250 प्रति माह।















